फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 9 लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने समाधान शिविर में छोटी मण्डलाए गांव के बलवंत की भारी बारिश में घर के पास मिट्टी कटाव होने पर डंगे लगवाने की मांग पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने समाधान शिविर में जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए। समाधान शिविर में आई जिलावासियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर व तय समय सीमा में समाधान करें। उपायुक्त लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को सरकार द्वारा निर्देशित समाधान शिविर में जिलावासियों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने समाधान शिविर में 9 लोगों की समस्याएं सुनीं व संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगराधीश जागृति, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, तहसीलदार सुरेश कुमार, जिला वन अधिकारी, जिला बागवानी अधिकारी अशोक कौशिक, गैर सरकारी सदस्य सत्यवान भारद्वाज, जसमेर सिंह बंजारा, सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें