फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डीसी ने सुनी शिकायतें... अधिकारियों को दिए गांव मानक टाबरा का दौरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गांव मानक टाबरा के ग्रामीणों की नहर के पानी की निकासी न होने के कारण फसल खराब होने पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने सिंचाई व पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारियों को मौके का मुआयना कर पानी की निकासी करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त सेक्टर -1 लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को जिलावासियों की सरकार द्वारा निर्देशित समाधान शिविर में समस्याएं सुन रही थीं। उन्होंने जिलावासियों की चार समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का जल्द से जल्द प्राथमिकता के आधार पर निपटान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश जागृति, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, जिला वन अधिकारी विशाल कौशिक, जिला बागवानी अधिकारी अशोक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सिविल सर्जन मीनू सासन, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, सिंचाई, नगर निगम, नगर परिषद तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें