फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन : रायपुररानी में 7760 मुर्गियां मारकर गड्ढे में दबाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला/रायपुररानी। रायपुररानी में पांचवें दिन भी रैपिड टास्क फोर्स की टीम ने नरेंद्र पोल्ट्री फार्म में अपना अभियान जारी रखा। इस दौरान पोल्ट्री फार्म में 7760 मुर्गियों को मारा गया। अब तक रैपिड रिस्पांस टीम ने रायपुररानी-बरवाला के पोल्ट्री फार्मों में 37,615 मुर्गियों को मार दिया है। इसके अलावा 1340 अंडों को नष्ट कर दिया। मुर्गियों को मारने के बाद उनको जेसीबी से गड्ढा खोदकर दबाया गया।
विज्ञापन

बुधवार को आपरेशन सुबह दस बजे शुरू हुआ। एक किलोमीटर के संक्रमित जोन में नाका लगाकर वहां आनेजाने पर पाबंदी लगाई गई। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया जिले के दो पोल्ट्री फार्मों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के पांचवें दिन रैपिड रिस्पांस टीमों ने आपरेशन नरेंद्र पोल्ट्री फार्म में शुरू किया। जिन पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के लक्षण मिले हैं, उनसे एक किलोमीटर का दायरा संक्रमित जोन में है। एक से 10 किलोमीटर परिधि के क्षेत्र को सर्विलांस जोन में रखा गया है।
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एवं बर्ड फ्लू के नोडल अधिकारी कंवर दमन सिंह ने बताया कि 40 रैपिड रिस्पांस टीमें ऑपरेशन कर रही हैं। इन टीमों को चार स्कूलों में क्वारेंटाइन किया जा रहा है। इस रैपिड रिस्पांस टीम में पशुपालन विभाग की टीम के साथ स्थानीय प्रशासन की ओर से रायपुररानी अस्पताल के एसएमओ संजीव गोयल, तहसीलदार जोगिंद्र शर्मा, वेटरनरी सर्जन शरद खैरवाल मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र-रायपुररानी
आपरेशन का दायरा-एक किलोमीटर
रैपिड रिस्पांस टीम 40
बड्र्स कलिंग
पहले दिन 3700 मुर्गियां
दूसरे दिन 9345 मुर्गियां
तीसरे दिन 7865 मुर्गियां
चौथे दिन 8945 मुर्गियां
पांचवें दिन 7760 मुर्गियां
कुल बर्ड्स 37615 मुर्गियां
अब तक नष्ट अंडे
पहले दिन 200
दूसरे दिन 340
तीसरे दिन 300
चौथे दिन 500
कुल अंडे 1340
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें