फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सरकारी स्कूलों में निकल रहे खतरनाक सांप, दो दिन में दो घटनाओं से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले के सरकारी स्कूलों में लगातार सांप निकलने की घटनाओं ने अभिभावकों और शिक्षकों की नींद उड़ा दी है। पिछले दो दिनों में पंचकूला के दो अलग-अलग सरकारी स्कूलों में खतरनाक सांप मिलने से बच्चों की जान पर बन आई लेकिन स्टेट क्राइम ब्रांच की हेड कांस्टेबल लवकेश कुमारी की सूझबूझ और बहादुरी से दोनों बार बड़ा हादसा टल गया। जिले के नांगल गांव, मोगीनंद के एक सरकारी स्कूल में तो बच्चों ने कक्षा के अंदर किताबों और बैगों के बीच एक लगभग छह फुट लंबे अजगर को रेंगते देखा। देखते ही देखते पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल लवकेश कुमारी मौके पर पहुंचीं और बिना घबराए अजगर को काबू किया। उन्होंने उसे सावधानीपूर्वक एक डिब्बे में डालकर मोरनी के जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित एक सरकारी स्कूल में भी सांप निकलने की घटना सामने आई। यहां बच्चों ने खेल के झूले के पास एक सांप को रेंगते देखा और तुरंत अध्यापिका को बताया। स्कूल प्रबंधन ने हेड कांस्टेबल लवकेश कुमारी को बुलाया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर उस खतरनाक सांप को सुरक्षित पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें