फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मुख्यमंत्री मान के दबाव में दलजीत को लिया अवैध हिरासत में, रिहाई की मांग पर पत्नी पहुंची हाईकोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अमृतपाल के साथी दलजीत सिंह पर एनएसए लगाने को गलत कराते देते हुए उसे अदालत में पेश करने की मांग को लेकर उसकी पत्नी ने हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। याची ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में शिअद के पक्ष में प्रचार करने के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान के दबाव में यह कार्रवाई की जा रही है। हाईकोर्ट ने इस याचिका पर अमृतपाल को लेकर लंबित याचिका के साथ सुनवाई का निर्णय लिया है। याचिका दाखिल करते हुए नरिंदर कौर ने बताया कि उसका पति फिल्म स्टार, निर्माता व निर्देशक है। बीते दिनों याची को सोशल मीडिया पर जानकारी मिली की दलजीत सिंह को हिरासत में लिया गया है। याची ने बताया कि अमृतपाल मामले में नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसके खिलाफ डिटेंशन का आदेश जारी किया गया है। नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सावधानी का इस्तेमाल करना आवश्यक होता है क्योंकि यह आम कानून नहीं है। इसके तहत मामला दर्ज करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी निर्देश जारी कर चुका है। इस मामले में किसी भी स्तर पर प्रक्रिया का पालन नहींं किया गया और न ही याची को उसके पति की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए याचिकाकर्ता ने कहा कि बीते लोकसभा उपचुनाव में उसके पति ने शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया था जिसके चलते आम आदमी पार्टी हारी थी। इसी हार का बदला लेने के लिए मुख्यमंत्री के दबाव में कार्रवाई की जा रही है। पंंजाब में बने माहौल को लेकर याची ने कहा कि यह सब पंजाब के लोगों में सरकार के प्रति भरे आक्रोश को शांत करने के लिए उनका ध्यान भटकाने का प्रयास है। यदि याची के पति को गिरफ्तार करना था तो सामान्य कानून के तहत भी किया जा सकता था लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें