फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दफ्तरों में तैनात साइंस व गणित के लेक्चररों को स्कूलों में भेजने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्कूलों में 11वीं और 12वीं कक्षा की साइंस विषय की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विभाग के मुख्य दफ्तर, जिला, ब्लॉक व अन्य दफ्तरों में काम कर रहे साइंस और गणित विषय के लेक्चररों को तुरंत स्कूलों में भेजने के आदेश जारी किए हैं। बैंस ने यह भी कहा कि भविष्य में इन विषयों के लेक्चररों को किसी किस्म के दफ्तरी काम के लिए ड्यूटी पर न बुलाया जाए।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार पंजाब के लोगों को मानक शिक्षा मुहैया करवाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और अब ये लेक्चरर सिर्फ विद्यार्थियों को पढ़ाने का काम ही करेंगे। बैंस ने कहा कि भविष्य में जो अधिकारी इन विषयों के लेक्चररों को दफ्तरी कामों के लिए ड्यूटी पर बुलाएंगे, उनके खिलाफ भी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें