फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: धरना स्थल से मोबाइल चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच-19 की कार्रवाई, 3.60 लाख के तीन फोन बरामद चार में से एक अब भी गायब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल से महंगे मोबाइल फोन चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से 3.60 लाख रुपये के तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जबकि एक फोन अभी भी बरामद नहीं हो सका है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान विशाल उर्फ बलेडा निवासी मौली कॉम्प्लेक्स, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए चार में से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

15 मार्च को गोहाना (सोनीपत) निवासी विकास सिंह ने थाना सेक्टर-5 में शिकायत दर्ज करवाई थी कि धरना स्थल पर उनके तंबू से चार मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं। चोरी हुए फोन में एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स, आईफोन 15 प्रो मैक्स, वनप्लस और रियलमी के मोबाइल शामिल थे।
विज्ञापन

मामला दर्ज होने के बाद क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने जांच शुरू की। इंचार्ज मुकेश सैनी के नेतृत्व में 24 मार्च को आरोपी को काबू कर लिया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर 25 मार्च को तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें