माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6 में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव- 2023 का आयोजन किया गया। इस उत्सव में कक्षा-9 से 12 ग्रुप में खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने किया। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कमलेश चौहान विशेष तौर पर उपस्थित रही।
एकल लोक नृत्य में राजकीय समेकित मॉडल सार्थक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-12 ए ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ ने दूसरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने तृतीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खटौली ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।समूह नृत्य में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर- 26 ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेतपुराली ने दूसरा, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-20 ने तीसरा व राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कालका को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
रागनी प्रतियोगिता में राजकीय समेकित मॉडल सार्थक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-12 ए ने पहला, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने द्वितीय, सेक्टर-20 और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी कोटाहा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
स्किट में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर- 26 ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिटना ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-19 ने तृतीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पारवाला को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया।