फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सीटीयू बस चालक ने बाइक को मारी टक्कर, सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। चंडीमंदिर ट्रैफिक लाइट के समीप सीटीयू बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रकाश चंद पिंजौर निवासी के रूप में हुई है। चंडीमंदिर पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, नितिन शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसके पिता प्रकाश चंद इनकम टैक्स कार्यालय सेक्टर-17 चंडीगढ़ में बतौर चपरासी दिहाड़ी पर नौकरी करते थे। वे रोज मोटरसाइकिल से डयूटी जाते थे।
विज्ञापन

बुधवार शाम को उसके पिता डयूटी खत्म करके घर आ रहे थे। रात करीब 8 बजे उसके पिता के मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि आपके पिता का एक्सीडेंट हो गया है। वे अभी सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती हैं। फोन सुनकर वह अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर ने जांच के बाद उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में उसको नरेंद्र सिंह जिला होशियारपुर पंजाब निवासी मिला। उसने बताया कि वह सीटीयू बस का चालक है। चंडीमंदिर छावनी ट्रैफिक लाइट के समीप उसके पिता का बस के साथ एक्सीडेंट हो गया था। वह घायल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा। शिकायतकर्ता ने बताया कि सीटीयू बस चालक नरेंद्र सिंह बस को लापरवाही से चला रहा था। उसने उसके पिता को टक्कर मार दी। इस वजह से उसके पिता की मौत हुई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें