फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सामान चोरी कर सीएससी में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। खंड के गांव बतौड़ स्थित नॉलेज केंद्र के सीएससी में चोरी करने के बाद आग लगाने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।संचालक बिमल कुमार ने बताया कि वह बतौड़ में सीएससी चलाता है, वहीं दूसरे कमरे में रहता है। कई दिनों से वह अपने निजी काम से बाहर आया हुआ है। गत रात किसी ने उसके कमरे का ताला तोड़कर वॉशिंग मशीन, इन्वर्टर और बैटरी चोरी कर ली। इसके अलावा कमरे में रखे अन्य सामान में आग लगा दी। बिमल कुमार ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना सुबह एक ग्रामीण ने दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर भी। घर से बाहर होने की वजह से उन्होंने ऑनलाइन ही पुलिस को शिकायत भेज दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें