फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सरस आजीविका मेले में बढ़ रही है लेागों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में चल रहे सरस मेला लोगों की भीड़ बढ़ रही है। मेले में देशभर से आए कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्योगों की ओर से प्रदर्शित उत्कृष्ट हस्तशिल्प, हथकरघा, गृह-उद्योग उत्पाद, पारंपरिक व्यंजन तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोगों का मन मोह रही हैं। ऑर्गेनिक व घरेलू उत्पाद और देसी व्यंजनों से भरपूर फूड कोर्ट मुख्य आकर्षण बने हुए हैं। आजीविका मिशन के अधिकारियों ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि परिवार और मित्रों के साथ इस जीवंत, रंगारंग और संस्कृतियों के संगम वाले मेले का आनंद अवश्य लें।

मेले में पहुंचीं महिलाओं ने बताया कि वे तीसरी बार आई हैं और हर बार की तरह इस बार भी खरीदारी की है। उन्होंने कहा कि मेले में उपलब्ध विविध उत्पाद, किफायती दाम और गुणवत्ता उन्हें बार-बार आने के लिए प्रेरित करती हैं। -प्रिया,सेक्टर 19 पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन



हैंडमेड सामान खरीदा जो मुझे बेहद पसंद आया। मेले में घरेलू उत्पादों से लेकर सजावटी वस्तुओं तक विकल्प उपलब्ध हैं। ग्रामीण महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पाद लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।
-रिंपी,सेक्टर 15 पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें