फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : एसबीआई और पीएनबी के बाहर लगी भीड़, कोरोना नियमों की उड़ाई धज्जियां

विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर लोगों की भीड़। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पिंजौर। सोमवार को पिंजौर बस स्टॉप के समीप स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मुख्य बाजार पिंजौर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर लगी लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। वहीं, कुछ लोग बिना मास्क भी थे। लोगों की लापरवाही से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

कोविड 19 की दूसरी लहर पहले से ज्यादा घातक होने के बावजूद लोग शहर में लापरवाही बरत रहे हैं। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव और जनता की सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किए जा रहे हैं। बावजूद लोग इन निर्देशों को नजरअंदाज कर रहे हैं। वहीं, अर्बन पॉली क्लीनिक में भी लोग कोरोना बचाव के लिए जारी निर्देशों की अवहेलना करते हुए नजर आए। प्रशासन, पुलिस लगातार बिना मास्क वालों के चालान कर रहे हैं। बावजूद लोग मास्क न लगाकर अपने साथ दूसरे के जिंदगी भी खतरे में डाल रहे हैं।
इस साल तेजी से फैल रहा कोरोना
पिछले साल की तुलना में कोरोना इस साल तेजी से फैल रहा है। इसलिए हम सभी को पिछले साल की तुलना में इस साल अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। मास्क, सामाजिक दूरी, हाथों को बार बार धोना कुछ ऐसे उपाय हैं। इससे कोरोना संक्रमण को काफी हद तक रोका जा सकता है।
विज्ञापन

-जरनैल सिंह जैली, प्रधान, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन
बुजुर्ग ज्यादा हो रहे प्रभावित
कोरोना संक्रमण बुजुर्ग और बीमारी से पीड़ित लोगों को ज्यादा हो रहा है। इसलिए ऐसे लोग भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। कोरोना बीमारी के लक्षण दिखने पर डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। लोग प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का इस बीमारी से लड़ने में सहयोग करें।
-रणजीत सिंह बिट्टू, चेयरमैन, कश्यप राजपूत सभा पिंजौर कालका
मास्क के लिए लोगों को करें प्रेरित
मास्क के साथ सामाजिक दूरी की पालना हमें खुद से करनी चाहिए। अक्सर हम सोचते हैं सामने वाले न मास्क नहीं पहना तो मैं क्यों पहनूं पर ऐसी सोच कोरोना संक्रमण का कारण बन सकती है। खुद भी मास्क पहनें और दूसरे को भी मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

-रणदीप सिंह दिप्पी, निवासी, लोहगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें