फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज माफी की आलोचना से केजरीवाल का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब : कैप्टन अमरिंदर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब सरकार द्वारा खेत मजदूरों और भूमिहीन किसानों की कर्ज माफी के फैसले की आलोचना के लिए आप को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि इससे अरविंद केजरीवाल की पार्टी का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप की प्रतिक्रिया उम्मीद के अनुसार ही है क्योंकि इस पार्टी ने कभी भी किसान समुदाय के हितों के लिए कुछ नहीं किया। दिल्ली में केजरीवाल सरकार पहली सरकार थी जिसने केंद्र सरकार के विवादित और खतरनाक खेती कानूनों में से एक को नोटिफाई किया। सच्चाई यह है कि आप को कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों की भलाई का कोई चिंता नहीं और किसानों के हक में लिए जाने वाले हर फैसले का यह विरोध करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सिर्फ वोटरों को खींचने के लिए मतदान से पहले वादों का नाटक करती है, जबकि इसके उलट कांग्रेस सरकार अपने वादों को लागू करने में विश्वास रखती है। आप ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले खेती मजदूरों और भूमि रहित किसानों की कर्ज माफी का एलान नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार अनेक वित्तीय कठिनाइयों और कोविड महामारी के कारण पैदा हुई स्थितियों के बावजूद 2017 मतदान के मौके किए हर वादे को लागू करने के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन

‘आप नेता पैंतरेबाजी के उस्ताद’
केजरीवाल की ओर से प्रत्येक राज्य जहां वह अपनी पार्टी की चुनाव मुहिम शुरू करने के लिए दौरा कर रहे हैं, में मुफ्त बिजली देने के किए जा रहे वादे पर व्यंग्य करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप नेता पैंतरेबाजी के उस्ताद हैं। यहां तक कि दिल्ली में जहां आप की सरकार मुफ्त बिजली देने का दावा कर रही है, के आंकड़ों का विश्लेषण बताता है कि राष्ट्रीय राजधानी के बाशिंदों की अपेक्षा पंजाब के लोगों को ज्यादा सस्ती बिजली मिलती है। इसके अलावा दिल्ली के किसानों को केजरीवाल सरकार से एक पैसे की भी राहत या मदद नहीं मिलती। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट है कि गलत जानकारी फैलाने के लिए आप आंकड़ों की हेराफेरी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें