फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल में संकट, ओपीडी में भीड़, तीन माह से दवाखाना खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में ठंड के मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ गई है लेकिन अस्पताल में दवाओं का स्टॉक करीब तीन माह से खत्म है। अधिकारियों की लापरवाही इस कदर है कि रोजाना 4000 मरीजों की ओपीडी होने के बावजूद इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकार भी आंखें मूंदे बैठी है और मरीजों की परेशानी को नजरअंदाज कर रही है। ऐसे में इलाज कराने आने वाले मरीजों को जरूरी दवाएं नहीं मिल रही हैं और उन्हें मजबूरन बाहर के मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। अफसरों का बस एक ही राग है कि वेयर हाउस से सप्लाई बंद है। समस्या न निदान न अफसरों के पास है न सरकार के पास दिख रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में आंख, ईएनटी, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए जिंक टैबलेट, नाक की स्प्रे, कैल्शियम और अन्य दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। रोजाना यहां लगभग चार हजार मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं, लेकिन दवाओं की कमी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों ने बताया कि शुगर, ब्लड प्रेशर, एंटीबायोटिक, विटामिन डी-3, आईड्रॉप, जिंक टैबलेट और स्किन की दवाएं भी बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं।

बाहर से दवा लेकर आए
मेरे बेटे की छाती जाम थी और बुखार भी था। एंटीबायोटिक सहित कोई भी दवा नही मिली। इस कारण बाहर से 400 रुपये की दवा खरीदनी पड़ी। ठंड के बाद दवा न मिलने से परेशानी हुई।
विज्ञापन

-चमन निवासी, नारायणगढ़

स्किन और आंख की दवा नहीं मिली
मैं अस्पताल में इलाज कराने आया था। स्किन और आईड्रॉप भी नहीं मिल पाए। इस कारण बाहर से दवा लेनी पड़ी। मरीजों को दवाएं न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-संजीव कुमार, सेक्टर-4


सिविल अस्पताल में दवाएं उपलब्ध हैं। जिन दवाओं की कमी है उसे सप्लाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजा है। जल्द ही सभी दवाएं अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

-डॉ. आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें