फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी मात्रा में नशीली दवाईयों के साथ तीन काबू

Wed, 08 Jun 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नशीली दवाईयों के साथ काबू आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचकूला क्राइम ब्रांच-2 ने कालका राम बाग रोड़ से गाड़ी में सवार तीन युवकों को नशीली दवाईयों के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात कालका राम बाग रोड़ पर जब पुलिस जवान गश्त कर रहे थे तो काले रंग की होंडा सिटी कार को पूछताछ के लिए रोका। कार में तीन युवक सवार थे। जवानों ने गाड़ी की तलाशी ली। बिटना रोड़ निवासी यशपाल की पैंट की दाहिनी जेब से एक डिब्बा नशीली दवाई बरामद हुई। वहीं बराबर में बैठे रामबाग रोड़ कमला नगर निवासी रिंकू कुमार की दोनों जेब से एक-एक सिरप तथा पिछली सीट पर सवार टगरा हरि सिंह निवासी हरप्रीत सिंह की कैपरी की दोनों जेब से तीन डिब्बे बरामद हुआ। इसके अलावा एक गत्ता पेटी भी मिली थी, जिसमें  नशीली दवाईयां थीं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को कालका कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 9 तारीख तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें