फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से आए, चाबी उठाई और उड़ा ले गए लाखों का सामान

Tue, 21 Jun 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लाखों का समान उड़ा ले गए चोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टगरा कलीराम में रविवार रात को एक परिवार के लोग सोते रह गए और चोर छत से आए तकिए के नीचे से चाबी उठाई और घर से लाखों का समान उड़ा ले गए। सुबह जब नींद खुली तो घटना का खुलासा हुआ। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और क्राइम ऑफ सीन की टीम जांच में जुटी हुई है।  
विज्ञापन


परिवार के सदस्य रजिंद्र कुमार ने बताया कि भाई ललित परिवार के साथ पंजाब गया था। वह माता पिता के कमरे में सोने के लिए चले गए। सोने से पहले उन्होंने घर के मेन गेट का ताला लगाया था। वह छत पर बने कमरे में सोने लगे उन्होंने घर की चाबी तकिए के नीचे रखी थी। 

सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब पिता प्रेमनाथ की नींद खुली और उन्होंने जब चाबी मांगी तो चाबी नहीं मिली। जब प्रेमनाथ नीचे उतरे तो उन्होंने देखा कि मेन गेट खुला है। घर के अंदर का सारा समान बिखरा पड़ा था, जिसकी जानकारी उन्होंने परिवार वालों को दी। 
विज्ञापन


रजिंद्र ने बताया कि चोरो ने घर के स्टोर में रखी अलमारी खोल उसमें सोने चांदी के जेवरात तथा 50 हजार रुपये समेत जरूरी कागजात चुरा ले गए हैं। इतना ही नहीं चोरो ने ऊपर कमरे में चार्जिंग पर लगा मोबाइल फोन तक नही छोड़ा। चोरो ने करीब चार लाख के समान पर हाथ साफ किया है। उन्होंने आशंका जताई की चोर दीवार फांद कर घर में दाखिल हुए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें