फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों से बोला, जल्दी लौट आऊंगा, पेड़ से लटका मिला शव

Tue, 05 Jul 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सतपाल उर्फ संजू की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिवार से जल्द लौटने की बात कहकर घर से बाहर निकले सतपाल उर्फ संजू (28) का शव  जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। मृतक के कुछ ही दूरी पर उसकी कार भी मिली है। संजू के पिता बारू राम ने बताया कि वह रविवार सुबह 11 बजे किसी काम से जा रहा हूं कहकर घर से निकला था, जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि शाम तक जब संजू घर नहीं लौटा तो उन्होंने कई बार फोन पर संपर्क करना चाहा लेकिन बात नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह गांववासी टगरा कंगन के समीप लगते जंगलों में अपनी भैंस चरा रहे लोगों ने पेड़ पर रस्सी के साथ फंदा लगा लटक रहे शव को देखा। उन्होंने इसकी जानकारी लोगों को दी। पिता बारू राम ने बताया कि संजू के दो बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही कालका पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। सीन आफ क्राइम टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें