कालका के सब्जी मंडी से गायब हुई ढाई साल की बच्ची वार्ड एक के हांडिया मोहल्ला में मिली। बच्ची रात में पुल के पास इधर-उध पर घूम रही थी। समाजसेवी सितार चंद, संजय, बालकृष्ण तथा विजय कुमार सैनी ने बताया कि बच्ची को स्थानीय लोगों ने देखा था।
उन्होंने बच्ची से पूछताछ की, लेकिन वह कुछ बता नहीं पाई। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं वीरवार देर शाम बच्ची के परिजन थाने पहुंच गए। पुलिस ने पूछताछ के बाद बच्ची को उनके हवाले कर दिया।
कालका थाना प्रभारी उमेद सिंह ने बताया कि बच्ची के परिजन मंडी में ही काम करते हैं। बच्ची बुधवार को मंडी के पास की दुकान पर सामान लेने गई थी। इसके बाद वह गायब हो गई। जिसे कुछ लोगों ने हाडिया मोहल्ला के पुल के पास घूमते हुए देखा।
उन्होंने बच्ची को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद बच्ची से परिजनों के बारे में पूछताछ की गई। लेकिन बच्ची कुछ भी बताने में असमर्थ थी। हालांकि देर शाम को बच्ची के परिजन खुद ही थाने पहुंच गए। बच्ची को पूछताछ के बाद उन्हें सौंप दिया गया है।