ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना बुधवार सुबह सेक्टर-19 रेलवे क्रासिंग के पास हुई।
जीआरपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उर्मिला ने बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे जीआरपी को सूूचना मिली कि सेक्टर-19 के रेलवे फाटक के नजदीक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने जांच की। जीआरपी को मृतका के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नही मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। इसके साथ ही घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट या मोबाइल भी नहीं मिला। इंचार्ज ने कहा कि युवती किसी गरीब घर की है। उन्होंने बताया कि मृतका का शव पंचकूला सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।