फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरनी घूमने गए युवकों ने नशे में मचाया हुड़दंग, गिरफ्तार

Fri, 15 Jul 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोरनी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
मोरनी घूमने गए चंडीगढ़ के युवकों ने बीती रात करीब 11 बजे मोरनी-पंचकूला मार्ग पर जोड़ी गांव के पास शराब के नशे में खूब उत्पात मचाया। हुड़दंग करने से रोकने पर युवकों ने सड़क किनारे खड़ी पोकलैन के ड्राइवर पर
विज्ञापन

जानलेवा हमला किया। मोरनी पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर चंडीमंदिर थाने ले गई। जहां से शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ मलोया के डेयरी कॉम्प्लेक्स के निवासी युवक शंकर सिंह, गगनदीप, मंगतराम, घनश्याम, रामकिशन और सूरज मोरनी घूमने गए थे। सभी युवक पहले से ही शराब के नशे में थे। बजडोली गांव के निकट
विज्ञापन

सभी ने जमकर शराब पी और हुड़ंदग मचाया।

मार्ग पर खड़ी पोकलाइन मशीन के ड्राइवर ने जब उन्हें रोका तो उन्होंने मशीन के शीशे तोड़ डाले और उसके सिर, टांग व कान को डंडों से जख्मी कर दिया। घायल अवस्था में पोकलैन
चालक को पंचकूला अस्पताल ले जाया गया।

पोकलैन चालक ने पुलिस को इस मामले की जानकारी देते हुए हमलावरों की कार का नंबर बताया। जिसकी शिनाख्त करने के बाद चंडीमंदिर पुलिस ने वीरवार को सभी छह युवकों को
विज्ञापन

गिरफ्तार कर लिया। ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148,149, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें