फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला से लाखों के गहने लूटे

Sun, 15 May 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
सेक्टर-8 स्थित पोस्ट आफिस में किसी काम से आई 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कार में लिफ्ट देने के बहाने लुटेरों ने लाखों के गहने लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे बुजुर्ग महिला को बीच रास्ते में उतार कर भाग गए।
विज्ञापन


महिला ने घटना की जानकारी बेटे को दी, जिसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। मैसेज फ्लैश होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा। हालांकि डीसीपी अनिल धवन ने वारदात को जल्द सुलझाने का दावा किया है।  
 
पंचकूला के सेक्टर-7 स्थित मकान नंबर 574 निवासी 80 वर्षीय वृद्ध महिला कमलावती पोस्ट ऑफिस में किसी काम से गई थी। पोस्ट आफिस में इस वृद्ध महिला को एक महिला मिली, जिसने वृद्ध महिला कमलावती से कहा कि आपको आपकी रिश्तेदार बाहर बुला रही है।
विज्ञापन


महिला ने कमलावती के बाहर आते ही उसको जबरदस्ती कार में बिठा दिया और चली गई। कार में एक और महिला और ड्राइवर पहले से बैठे थे। रास्ते में ही उन्होंने महिला से सोने की गले की चेन और एक कड़ा एवं दो चूड़ियां लूट लीं और वृद्ध महिला को बीच रास्ते में उतार कर फरार हो गई। 

वृद्ध महिला ने यह जानकारी किसी तरह से अपने बेटे को दी। बेटे ने लूट की शिकायत पुलिस को दी। डीसीपी अनिल धवन ने कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। गौरतलब है कि पंचकूला पुलिस ने कुछ दिन पहले ही लिफ्ट देकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह को गिरफ्तार करने का दावा किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें