फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में अमानवीयता: पालतू कुत्ते पर भाैंका स्ट्रे डाॅग, दो लोगों को दे दी सुपारी; गला दबाकर मार डाला

Thu, 11 Dec 2025 12:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

चंडीमंदिर कैंट एरिया में रहने वाली एक महिला के कुत्ते के साथ स्ट्रे डॉग की लड़ाई हुई थी।उसने कुत्ते को मारने के लिए दो लोगों को सुपारी दी थी।  
विज्ञापन
कुत्ते को दफनाते आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीमंदिर कैंट एरिया के भीतर करीब 9 साल से रह रहे स्ट्रे डॉग का गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सिद्धार्थ अरोड़ा की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सिद्धार्थ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चंडीमंदिर कैंट एरिया में रहने वाली एक महिला ने स्ट्रे डॉग को मारने के लिए दो व्यक्तियों को हायर किया और उन दोनों आरोपियों ने 5 दिसंबर को पहले स्ट्रे डॉग को पकड़ा। पकड़ने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की। उसके बाद स्कूटर से उसे कैंट एरिया से बाहर ले गए और मिट्टी में दफना दिया। 

मिट्टी में दफनाने के दौरान उसकी स्थानीय लोगों ने वीडियो बना ली थी जोकि व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो रहा है। दफनाने वाले दो लोगों से जब मौके पर मौजूद चश्मदीद ने कुत्ते को मारने के कारण का पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्होंने एक महिला के कहने पर ऐसा किया।

महिला के पालतू व स्ट्रे डॉग के बीच हुई थी लड़ाई

शिकायतकर्ता ने बताया कि हादसे से कुछ दिन पहले उक्त महिला अपने पालतू कुत्ते को बिना गले की रस्सी के ही सैर करवा रही थी। उसी दौरान स्ट्रे डॉग और पालतू कुत्ता एक दूसरे पर भौंकने लगे। स्थानीय लोगों ने महिला पर आरोप लगाया कि नाराज महिला ने दो लोगों को पैसे देकर स्ट्रे डॉग की हत्या करवाई और उसे कैंट एरिया से बाहर ले जाकर दफनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें