फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में रैपर बादशाह का नया गाना ‘टटीरी’: पंचकूला में FIR, हरियाणा महिला आयोग ने सिंगर को भेजा नोटिस

Fri, 06 Mar 2026 05:52 PM IST
Ankesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बॉलीवुड रैपर व सिंगर बादशाह के नए हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर पंचकूला पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं हरियाणा महिला आयोग ने रैपर बादशाह को उनके इसी गाने में कथित आपत्तिजनक लिरिक्स को लेकर समन भी भेजा है।

विज्ञापन
गायक बादशाह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सिंगर व रैपर बादशाह (अदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया) के नए गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गाने के बोल और वीडियो को लेकर पंचकूला के सेक्टर-20 साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया है। यह केस चंडीमंदिर निवासी अभय चौधरी की शिकायत पर शुक्रवार (6 मार्च) को दर्ज हुआ। 

विज्ञापन


इधर दूसरी तरफ हरियाणा महिला आयोग ने सिंगर-रैपर बादशाह को उनके हरियाणवी गाने टटीरी में कथित आपत्तिजनक लिरिक्स को लेकर समन भेजा है। 13 मार्च को पानीपत में सुनवाई होनी है।

पंचकूला पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि यह गाना सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें इस्तेमाल किए गए कुछ शब्द और दृश्य अश्लील और महिलाओं के प्रति अपमानजनक हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गाने में ‘टटीरी’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया है, जिसे ‘पाठशाला’ का विकृत रूप बताया गया है। साथ ही वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियों को दिखाया गया है और कुछ बोल ऐसे हैं जो महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं और बच्चों और युवाओं पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं। 
विज्ञापन


शिकायत में गाने को तुरंत हटाने और कलाकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 294ए (अश्लीलता से संबंधित) और इंडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वुमन एक्ट, 1986 की धारा 3 और 4 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर देशराज को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि यह मामला हरियाणा महिला आयोग तक भी पहुंच चुका है, जहां रैपर बादशाह को तलब किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें