फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना स्टोर से 30 हजार की चोरी, नाबालिग आरोपियों को 500 मीटर दौड़ाकर मालिक ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉप मालिक ने खुद पकड़े चोर, पीसीआर कर्मी बोला, नाबालिगों पर कार्रवाई नहीं होती, खुद निपटा लो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
धनास स्थित करियाना स्टोर से 30 हजार कैश चोरी कर भाग रहे दो नाबालिगों को दुकानदार ने 500 मीटर दौड़कर खुद काबू किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने दुकानदार को सलाह दी कि नाबालिगों पर कार्रवाई नहीं बनती, आपसी बातचीत से मामले को सुलझा लो। दुकानदार ने सरपंच को सारी बात बताई। इसके बाद सरपंच ने डीएसपी को फोन किया। तब जाकर पुलिस ने दोनों नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें काबू किया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया।
धनास लेक के पास जाकर काबू किया
धनास के सरपंच कुलजीत संधू ने बताया कि पंचायत की दुकानों में रावत करियाना स्टोर चलाता है। वीरवार सुबह 2 नाबालिग स्टोर से 30 हजार कैश समेत दूसरी दुकान से मोबाइल चोरी कर भाग रहे थे। रावत करियाना स्टोर के मालिक ने उन्हें देख लिया और अपने सहयोगियों के साथ उनके पीछे दौड़े। दोनों को उन्होंने धनास लेक के पास काबू कर लिया। इसके बाद स्टोर मालिक ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी की फटकार पर हुई कार्रवाई
सरपंच कुलजीत संधू ने बताया कि वारदात के बाद पीड़ित दुकानदार ने पहले उन्हें शिकायत दी। तब तक सूचना पाकर पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। मालिक की शिकायत पर पुलिसकर्मियों ने जवाब दिया कि आपसी बातचीत से मामला सुलझा लो, नाबालिगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है। सरपंच संधू ने बताया कि इसके बाद डीएसपी रामगोपाल ने तुरंत पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए।

मामला संज्ञान में आने के बाद तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए गए। हालांकि, मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न करने के आरोपों की जांच की जाएगी।
रामगोपाल, डीएसपी सेंट्रल


30 हजार रुपये चोरी कर भाग रहे थे, पीछा कर पकड़े थे
डीएसपी को फोन करने के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें