फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी में तेल गिरने के झांसे में फंसाकर बिजनसमैन की गाड़ी से 1.70 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ने कार से तेल गिरने का झांसा दिया दूसरे ने कैश से भरा बैग उड़ाया
विज्ञापन



व्यापारी को ठग गैंग ने लगाया 1.70 लाख का चूना
दो लड़कों ने दिया वारदात को अंजाम, रिपोर्ट दर्ज


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सिटीब्यूटीफुल में ठग गैंग के सदस्य फिर सक्रिय हो गया है। इस बार धनास में एक व्यापारी से डेढ़ लाख ठग लिए गए हैं। एक आरोपी ने कार में बैठे व्यापारी को झांसा दिया कि गाड़ी से तेल गिर रहा है और दूसरे ने गाड़ी में रखा डेढ़ लाख कैश से भरा बैग चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर सारंगपुर थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है।
सेक्टर-16 निवासी अरविंद मलिक ने बताया कि वह धनास के बंसल मार्बल स्टोर में टाइलें लेने आए थे। उनकी खुद की इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में द टार्जन सर्फ की फैक्ट्री है। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह शॉप के सामने इनोवा गाड़ी में पहुंचे तो अचानक एक लड़का उनके पास आया और कहने लगा कि गाड़ी का तेल निकल रहा है। यह कहकर वो लड़का वहां से निकल गया। अरविंद ने बाहर निकलकर देखा तो गाड़ी के बोनट के पास हल्का का तेल निकला हुआ था। इसके बाद वह बोनट खोलकर चेक करने लगे। बोनट बंद करने के बाद उन्होंने देखा कि गाड़ी से किसी ने बैग चुरा लिया है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। उन्होंने कहा कि जब वह कार चेक कर रहे थे तभी 15-20 सेकेंड में दूसरा लड़का उनकी गाड़ी से बैग चुराकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले भी हुई वारदात-
सेक्टर-54 निवासी सूरज के साथ सेक्टर-42 स्थित बैंक में 2 अज्ञात युवकों ने 50 हजार की ठगी की है। उसने बताया कि गांव में घर की छत डालने के लिए वह अपनी मां के खाते से 50 हजार रुपये निकालकर बैंक आया था। वहां पर अज्ञात 2 युवकों ने अपनी बातों में फंसाकर डेढ़ लाख के कागज वाले नोट पकड़ाया और उसके 50 हजार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें