फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के छात्र को जंगल में ले जाकर की अश्लील हरकत, लोगों ने आरोपी को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं के छात्र से जंगल में अश्लील हरकत
विज्ञापन

बच्चे का शोर सुन लोगों ने पकड़ा आरोपी, जमकर की धुनाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा से गांव दड़वा को जाते पुल के समीप मंगलवार को नशे में धुत एक व्यक्ति दसवीं कक्षा के एक छात्र को पकड़कर पास के जंगल में ले गया। आरोपी ने बच्चे से अश्लील हरकतें की। आरोपी की अश्लील हरकतों के बाद बच्चे ने शोर मचा दिया। घटनास्थल के समीप से जा रहे राहगीर बच्चे का शोर सुनकर जंगल में आ गए गए। बच्चे द्वारा आरोपी की करतूत बताने पर वहां मौजूद लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने आरोपी को लात-घूंसों से पीटा और फिर उसे पकड़कर पहले मौलीजागरां थाने ले जाया गया, लेकिन क्षेत्र इंडस्ट्रियल एरिया थाने का होने के चलते मामले की जांच थाना इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी पहचान मौली निवासी के रूप में बताई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें