बिना बताए युवती घर से लापता, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। घर से बिना बताए युवती के जाने पर पिता की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव ढढांरडू के रहने वाले पिता ने बतया कि 6 जनवरी को रात 11 बजे घर में बिना बताए उनकी बेटी कहीं चली गई है। परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन की। इसके बाद युवती का पता नहीं चल सका। पुलिस ने गुमशुदगी को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।