युवक की मोटर साइकिल चोरी, केस दर्ज
पंचकूला। सर्कल पार्क के बाहर से युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। थाना-5 पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुमित निवासी गांव सकेतड़ी ने बताया कि वह 17 मार्च को सर्कल पार्क सेक्टर-5 घूमने आया था। वह अपनी बाइक पार्किंग में खड़ी कर अंदर घूमने चला गया। जब वह थोड़ी देर बाद पार्क से बाहर पार्किंग में आया तो उसका बाइक गायब थी। अपने स्तर पर तलाश करने के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।