फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्ट्यिट से 24500 कैश चोरी, बंद रहा स्मॉर्ट कैमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट में 24 हजार चोरी, सीसीटीवी कैमरा था बंद
विज्ञापन

सेक्टर-44 सी स्थित प्राइवेट संस्थान में शुक्रवार रात हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-44 सी स्थित प्राइवेट इंस्टीट्यूट में शुक्रवार रात चोरों ने ताला तोड़कर साढ़े 24 हजार रुपये चुरा लिए जबकि अंदर लगा स्मार्ट कैमरा बंद रहा। पीड़ित इंस्टीट्यूट मालिक की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस जांच कर रही है।
इंस्टीट्यूट संचालक रविंदर गुलाटी ने पुलिस को बताया कि वे बलटाना में रहते हैं। सेक्टर-44सी स्थित पहली मंजिल के 269 एससीओ में प्राइवेट इंस्टीट्यूट चलाते हैं। शुक्रवार शाम इंस्टीट्यूट लॉक करके गए। इस दौरान उन्होंने अंदर लगवाए सीसीटीवी कैमरे भी ऑफ कर दिए। सुबह इंस्टीट्यूट पहुंचे तो पहले से लॉक खोलकर नीचे रखा हुआ था। अंदर जाकर चेक किया तो काउंटर से सामान बिखरा मिला और कैश बाक्स नीचे गिरा था। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने कैश बाक्स से 24500 रुपये चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविंदर गुलाटी ने बताया कि वह रोजाना इंस्टीट्यूट बंद करते समय कैमरे भी ऑफ कर देते थे। पुलिस को शक है कि रात में कैमरे बंद होने की जानकारी रखने वाला आरोपी ही वारदात को अंजाम देने में मददगार है। पुलिस देर रात इंस्टीट्यूट के आसपास चक्कर लगाने वालों के मोबाइल लोकेशन निकलवा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें