फोटो सहित
बच्चे से मोबाइल झपटने के ंआरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बीते दिनों बुड़ैल में 11 वर्षीय बच्चे से मोबाइल झपटने वाले बाइक सवार दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेक्टर-45 निवासी रमजान (22) और इमरान (19) के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बीते 13 मार्च की दोपहर करीब 2 बजे बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उससे मोबाइल झपटकर लिया और फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। बीती शाम को बुडै़ल चौकी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि स्नैचर बुड़ैल की तरफ आ रहे हैं। इसके बाद चौकी इंचार्ज जुलदान सिंह की अगवाई में नाकेबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया गया।