अरोमा लाइट प्वाइंट पर वोल्बो बस की टक्कर से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
अरोमा लाइट प्वाइंट पर वीरवार दोपहर को सड़क क्रॉस कर रही महिला की वॉल्बो बस की टक्कर से मौत हो गई। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर वॉल्बो बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई के बाद छोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार हादसे में सेक्टर-21 निवासी ललिता (51) की मौत हुई है। दरअसल महिला दोपहर को पैदल लाइट प्वाइंट क्रॉस करके सेक्टर-22 से 21 की ओर जा रही थी। इसी बीच हरियाणा रोडवेज की वॉल्बो बस ने महिला को टक्कर मार दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल महिला को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार पीजीआई में इलाज के दौरान गंभीर घायल महिला ललिता की मौत हो गई।