फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर का पैर फैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर का पैर फैक्चर
विज्ञापन


-कार चालक के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम चौक के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर का पैर फैक्चर हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब वह ऑफिस जा रहा था। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल की पहचान सेक्टर-38सी निवासी विवेक चंदर (55) के रूप में हुई है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीते वीरवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम के पास सड़क हादसा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस पीसीआर ने घायल को सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस को दी शिकायत में घायल विवेक ने बताया कि वह सेक्टर-38सी में रहते हैं। वह सेक्टर-17 में सिविल इंजीनियर की जॉब करते हैं। दोपहर करीब 12 बजे वह अपने बाइक से काम पर जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उनके बाइक को साइड से टक्कर मार दी जिससे वह बीच सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। उनके दांए हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें