फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे फ्लोर से मरीज ने लगाई डलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमएसएच-16 के चौथे फ्लोर से युवक ने लगाई छलांग
विज्ञापन

सिर पर गंभीर चोट, पीजीआई रेफर
सुबह 7.15 बजे का हादसा, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 की चौथे फ्लोर से बुधवार सुबह एक युवक ने भांग के नशे में छलांग लगा दी। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसे फौरन पीजीआई में दाखिल करवाया गया। पीड़ित की पहचान बद्दी (सोलन) निवासी शम्मी (21) के रूप में हुई है। सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना बुधवार सुबह करीब 7.15 बजे की है। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि जीएमएसएच-16 की चौथे मंजिल से एक युवक ने छलांग लगा दी। सूचना पाकर पहुंची पीसीआर और सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि शम्मी को भांग के नशे का इलाज कराने के लिए जीएमएसएच-16 में 4 मार्च की शाम भर्ती कराया था। अगले दिन उसे मेल मेडिकल वार्ड में शिफ्ट किया गया था। बुधवार सुबह करीब 7.15 बजे वह अस्पताल के चौथे फ्लोर पर पहुंचा और वहां से छलांग लगा दी। युवक के नीचे गिरते ही जोरदार आवाज हुई। आवाज सुनकर लोग इकट्ठे होने लगे। शोर के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें