फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़ चोरों ने उड़ाए गहने व 45 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए गहने व 45 हजार
विज्ञापन

चंडीगढ़। मलोया कॉलोनी के मकान नंबर-3778 का ताला तोड़ चोर सोने व चांदी के गहने, 45 हजार रुपये समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए। चोरों ने वारदात को बीती 7/8 फरवरी की मध्य रात्रि अंजाम दिया। वारदात का पता लगने पर उक्त मकान नंबर निवासी आकाश चंदर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को आकाश ने बताया कि चोर घर से 20 ग्राम सोने के गहने, पांच सौ ग्राम चांदी के गहने, लैपटॉप, की-बोर्ड, हार्ड डिस्क, एलसीडी और 45 हजार रुपये ले उड़े। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें