फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने की लीमा गाड़ी को लगी आग, फायर टेंडर ने पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के ट्रक को थाने के बाहर लगी आग
विज्ञापन

चंडीगढ़। थाना मलोया के बाहर खड़े पुलिस के एक ट्रक (सीएच01जी1-6352) को सोमवार की सुबह करीब छह बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ट्रक चालक होमगार्ड वॉलंटियर गुरजिंदर सिंह ने तुरंत अपने अधिकारियों समेत दमकल विभाग को सूचना दी। साथ ही स्वयं भी आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल कर्मी एक फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे और पानी की बौछारें कर आग पर काबू पाया। पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों की जांच में ट्रक को आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना सामने आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें