फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की जेब काटने वाले जेब कतरे को पुलिस ने पीछा कर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग की जेब काटकर भाग रहे युवक को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन


- आरोपी के कब्जे से बुजुर्ग का पर्स बरामद, सेक्टर-19 पुलिस ने दर्ज किया केस

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-20 में मार्केट स्थित कोयला डिपो के समीप बीते बुधवार को एक युवक ने वहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग की जेब काट ली। जेब से पर्स निकालकर युवक के फरार होने के दौरान बुजुर्ग ने शोर मचा दिया। इसी दौरान पास में ही गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने शोर सुनकर युवक का पीछा किया और कुछ दूरी पर जाकर उसे दबोचने में कामयाबी हासिल की। पुलिसकर्मी आरोपी के कब्जे से बुजुर्ग का पर्स बरामद कर उसे सेक्टर-19 पुलिस थाने ले गए। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी की पहचान नया गांव निवासी नितिन के रूप में हुई है। मामले के शिकायतकर्ता बुजुर्ग संतोख सिंह ने बताया कि वह मार्केट से गुजर रहे थे। उसी दौरान वहां पहले से वारदात की ताक में बैठे आरोपी ने उनके समीप आकर जेब काट ली लेकिन उनको इसकी भनक लग गई और उनके शोर मचाने पर पास में ही गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पीछा कर पकड़ लिया। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उससे अन्य वारदातों बाबत भी पूछताछ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें