फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ग्राम कोकीन सहित एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छह ग्राम कोकीन के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

चंडीगढ़। मलोया की जीरी मंडी के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को कोकीन का नशा ले जाते काबू किया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से पुलिस को कुल छह ग्राम कोकीन बरामद हुई। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्थे चढ़े आरोपी की पहचान लुधियाना के जीके विहार निवासी नीरज के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने के प्रयास में है कि वह उससे बरामद नशा सामग्री कहां से लाकर किसे देने जा रहा था। साथ ही नशा तस्करी के गोरखधंधे में कितने समय से संलिप्त रहा है। पुलिस ने आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला, ताकि पता लग पाता कि पहले भी उसपर कोई केस दर्ज रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें