फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के सौदागर दंपति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के सौदागर मोहाली निवासी दंपति गिरफ्तार
विज्ञापन

पति के पास से 44 ग्राम हेरोइन और 12 नशीले इंजेक्शन तो पत्नी के पास से 36 ग्राम हेरोइन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
यूटी पुलिस के ऑपरेशन सेल ने शहर में नशे की सप्लाई करने वाले दंपति को सेक्टर-40 से गिरफ्तार किया है। उनके पास से 80 ग्राम हेरोइन और 12 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पकड़े गए दंपति की पहचान मोहाली फेज-70 निवासी सुरेंद्र कुमार उर्फ सन्नी और उसकी पत्नी कविता के रूप में हुई है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जिला अदालत में पेश किया। वहां से सुरेंद्र को तीन दिन के पुलिस रिमांड और कविता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
ऑपरेशन सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि रविवार देर रात सेक्टर-40 में एक युवक और युवती बैग में हथियार लेकर जा रहे हैं। टीम ने देर रात सेक्टर-40 में नाका लगाया। इस दौरान शक के आधार पर टीम ने एक कार को रोका। पुलिस ने कार सवार युवक-युवती की तलाशी ली तो युवक के पास से 44 ग्राम हेरोइन और 12 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। वहीं युवती के पास से 36 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस जांच के बाद दंपति की पहचान की गई। प्राथमिक जांच के अनुसार, दिल्ली से एक नाइजीरियन मूल का व्यक्ति हेरोइन की यह खेप उन्हें सप्लाई करने के लिए आता है। पुलिस आरोपियों की कॉल डिटेल के आधार पर दिल्ली और ट्राइसिटी में उसके नेटवर्क खंगालने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


तीन ड्रग्स तस्कर दबोचे
पुलिस ने छापेमारी कर अलग-अलग जगह से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों को पुलिस ने सोमवार को जिला अदालत में पेश किया। वहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वांइट के पास से एक व्यक्ति को 10.25 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। उसकी पहचान अनिल कुमार निवासी जींद (हरियाणा) के तौर पर हुई है। मनीमाजरा पुलिस थाने में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट-21 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं मौली कॉम्प्लेक्स निवासी काला को मौलीजागरां स्थित एकेएम भट्टा मोड़ के पास से 33 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। मौलीजागरां थाने में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अटावा चौक के पास से नवांशहर के हयाला गांव निवासी भूपेंद्र पाल को 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें