पुलिस हेडक्वार्टर के आगे-पीछे सड़क पर रॉंग पार्किंग
चंडीगढ़। शहर में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों पर लगाम कसने का दावा करने वाली पुलिस के हेडक्वार्टर के बाहर रॉंग पॉर्किंग होती है। मगर यहां ट्रैफिक पुलिस का डंडा नहीं चल पाता? शहर की मार्केटों के बाहर, बड़े अस्पतालों के बाहर, जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स व इसके अलावा कई जगहों पर बाहरी रोड पर वाहनों की लाइन लगी होती है। इस कारण वहां से गुजरने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जबकि अब तो चालान काटने की परमिशन ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ पीसीआर व थाना पुलिस को भी है। फिर भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। यही नहीं ये गाड़ियां अग्निशमन विभाग की गाड़ियों के रास्ते का रोड़ा भी बनती हैं। ट्रैफिक पुलिस ने अब रॉंग पार्किंग में खड़े वाहनों के अगले टायरों में लॉक सिस्टम शुरू किया है, लेकिन हेडक्वार्टर के आसपास कार्रवाई में पुलिस के हाथ बंधे दिखाई देते हैं। यह बात अलग है कि जब भी प्रशासक की गाड़ी गुजरने पर उस सड़क को बिल्कुल साफ करवा दिया जाता है।