दो जुआरी काबू , 8,300 रुपये बरामद
चंडीगढ़। गांव दड़वा में सिटको यार्ड के समीप से पुलिस ने जुआ खेलते दो लोगों को दबोचकर उनके कब्जे से 8300 रुपये बरामद किए। हत्थे चढ़े आरोपियों की पहचान गांव दड़वा निवासी समीर उर्फ टिंकू और मौलीजागरां निवासी जवाहर लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया।