फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनन1

विज्ञापन
विज्ञापन
12 दिनों से घर से लापता बच्चा परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

गुरदासपुर। कस्बा कलानौर मेें मंगलवार को किसान दारा सिंह व डा सुखविंदर सिंह अगवान के प्रयासों से पिछले 12 दिन से घर से लापता बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। किसान दारा सिंह, सुखजीत सिंह व डा. सुखविंदर सिंह ने बताया कि करीब पांच दिन पहले उन्हें बस स्टैंड कलानौर से रात के समय एक 10 साल का बच्चा मिला था। उसने अपना नाम हरजिंदर सिंह बताया था। इस संबंध में उन्होंने पुलिस थाना कलानौर व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों को अवगत कराया था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की। इसके चलते मंगलवार को बच्चे के जीजा रणदीप सिंह निवासी अमीपुर ने बताया कि हरजिंदर सिंह पुत्र गुलजार सिंह निवासी नजदीक दीनानगर पिछले 12 दिन से घर से लापता था और इसकी तलाश की जा रही थी।
फोटो लापता के नाम से मैनुअल में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें