फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

amritsar 4

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के दफ्तर से 8.60 लाख लूटे
विज्ञापन

रविवार की सुबह 5 बजे 6 लुटेरे हथियारों के बल पर वारदात कर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। छेहरटा इलाके के ग्रीन एवेन्यू स्थित भारत फाइनेंस लिमिटेड के दफ्तर में घुसकर छह लुटेरों ने हथियारों के बल पर 8 .60 लाख रुपये लूट लिए। लुटेरे कंपनी की बाइक भी साथ ले गए। घटना सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। थाना छेरहटा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में कर्मचारी राकेश कुमार ने बताया रविवार सुबह करीब 5 बजे 6 लुटेरों ने भारत फाइनेंस कंपनी के दफ्तर का दरवाजा खटखटाया । दफ्तर में रह रहे 8 कर्मचारियों में से एक ने दरवाजा खोला। हथियारों से लेस लुटेरों ने दरवाजा खोलने के लिए आए इस कर्मचारी को धमकाया और हथियारों के बल कर्मचारी के साथ दफ्तर के अंदर घुस आए और सो रहे अन्य कर्मचारियों को उठाया। लुटेरों ने दफ्तर में रखी सेफ की चाबियां मांगी। कर्मचारियों ने जब चाबी देने से इंकार किया तो लुटेरों ने पिटाई शुरू कर दी। लुटेरों ने कर्मचारियों पर हथियार तन कर जान से मारने की धमकी दी। जान बचाने के लिए कर्मचारियों को सेफ की चाबी दे दी । लुटेरों ने सेफ में रखे 8 .60 लाख रुपये लूट लिए। कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया की सेफ में 8 लाख की रुपये 10 -10 के नोट थे। जाते समय लुटेरे कंपनी बाइक ले गए। थाना प्रभारी राकेश बहल ने बताया जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें