फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा में आग लगाने वाला कांस्टेबल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इनोवा में आग लगाने वाला पंजाब पुलिस का कांस्टेबल गिरफ्तार
विज्ञापन

- पुलिस ने आरोपी को कपूरथला से किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-15 में घर के बाहर खड़ी इनोवा कार का शीशा तोड़कर उस पर तेल छिड़ककर आग लगाने के मामले में पुलिस ने पटियाला जेल में तैनात कांस्टेबल को कपूरथला से गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने कार के मालिक की शिकायत पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने केस रजिस्टर किया था। आरोपी की पहचान कपूरथला निवासी कंवरपाल के रूप में हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी महिला मित्र से मिलने आया करता था। गाड़ी को खड़ी करने के चक्कर में शिकायतकर्ता से उसकी बहस हो गई थी। जिसके चलते उसने कार को आग लगा दी। गौरतलब है कि 31 अक्तूबर को सेक्टर-15 निवासी सैयद हसन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी सेक्टर-22 में दुकान है। काम से आने के बाद अपनी इनोवा कार को घर के बाहर खड़ा किया था। घर के बाहर शोर सुनने पर देर-रात उन्हें पता चला कि किसी ने उनकी कार को आग लगा दी है। इनोवा कार पर तेल छिड़ककर आग लगाते हुए सीसीटीवी कैमरों में एक युवक की फुटेज कैद हो गई थी। इसी फुटेज के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें