दिल्ली और हिमाचल के लिए
साढ़े सोलह किलो चरस के साथ गिरफ्तार दोनों आरोपियों को भेजा जेल
सबहेड
बीते बुधवार को एनसीबी टीम ने किया था गिरफ्तार, रिमांड के बाद कोर्ट में किया गया पेश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम द्वारा साढ़े सोलह किलो चरस के साथ गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को दो दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। दोनों आरोपी की पहचान हिमाचल के गांव भुंटर निवासी अनिल कुमार और जोगिंदर के रूप में हुई थी। एनसीबी के असिस्टेंट डायरेक्टर मोहिंदरजीत सिंह ने बताया था कि सूचना मिली थी कि वरना कार सवार दो युवक नशा सप्लाई करने दिल्ली जा रहे हैं। सूचना के बाद टीम गठित कर खुड्डा लाहौरा ब्रिज के पास जाल बिछाया गया। इस दौरान वहां से गुजर रही वरना कार नंबर (एचपी49ए 1008) को रोककर जब तलाशी ली गई तो 16.5 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वह लोग हिमाचल से कम दाम पर चरस खरीदकर नई दिल्ली सप्लाई करने जा रहे थे।