पुलिस को नहीं मिली अगवा नाबालिग
मनीमाजरा।
16 साल की नाबालिग के मनीमाजरा से अगवा होने के बाद परिजनों और सब्जी मंडी सेक्टर-26 के लोगों ने पिछले बुधवार को मनीमाजरा थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद पुलिस नाबालिग को खोज पाने में असफल रही है। जन विकास मंच के सचिव अशोक कुमार गुज्जर ने बताया कि 21 फरवरी को शास्त्री नगर में रहने वाली 16 साल की नाबालिग को पिपली वाला टाउन स्कूल के बाहर से बापूधाम में रहने वाला मनीष अगवा करके ले गया था।
गुज्जर ने कहा कि नाबालिग का परिवार परेशान है, जबकि पुलिस अगवा करने वाले मनीष के परिवार की मदद करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर दो दिन में पुलिस ने नाबालिग का कोई पता नहीं लगाया तो लोग पुलिस मुख्यालय जाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।