फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलोया में नशे के इंजैक्शन व चिट्

विज्ञापन
विज्ञापन
30 नशीले इंजेक्शनों और चिट्टे के साथ महिला काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
डड्डूमाजरा की मच्छी मार्केट के पास मलोया पुलिस ने एक महिला को नशे के 30 इंजेक्शनों और 15 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला की पहचान डड्डूमाजरा कॉलोनी निवासी शक्ति के रूप में हुई है। शनिवार शाम को मलोया पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला डड्डूमाजरा की मच्छी मार्केट के पास किसी को इंजेक्शन सप्लाई करने जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी महिला को वहीं से काबू कर लिया। महिला ने अपने हाथ में एक लिफाफा पकड़ा था। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसमें से 30 नशीले इंजेक्शन व 15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसका पति सोनू उसे चिट्टे की पुड़िया बनाकर बेचने को देता था और वह एक पुड़िया 5000 रुपये में बेचती थी और एक इंजेक्शन 300 रुपये में बेचती थी।

पति पुड़िया बनाकर देता था बेचने के लिए, 5000 की चिट्टे की पुड़िया बेचती थी
300 रुपये में इंजेक्शन बेचती थी महिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें