फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 1 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड इंस्पेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
विज्ञापन

कांस्टेबल भर्ती के नाम पर मलोया निवासी के साथ एक लाख की ठगी
दूध सप्लायर के बेटे को यूटी पुलिस में भर्ती करवाने का दिया था झांसा
पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना का रहने वाला है पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मलोया में दूध सप्लायर के बेटे को चंडीगढ़ पुलिस में बतौर कांस्टेबल भर्ती करवाने के नाम पर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मलोया थाना पुलिस ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य के धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भीम सिंह ने बताया कि वह मूलरूप से फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना का रहने वाला है, जबकि धनास में रहकर दूध सप्लाई का काम करता है। 2013 में उसकी मुलाकात चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुलदीप ने बेटे कि नौकरी चंडीगढ़ पुलिस में बतौर कांस्टेबल भर्ती करवाने की बात कही। इसके बदले उससे 7 लाख रुपये की मांग की गई। मामला 5 लाख रुपये में तय हुआ। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने पत्नी की ज्वैलरी और ट्रैैक्टर गिरवी रखकर एक लाख रुपये और बेटे के कागजात दिए। कई दिनों तक इंतजार के बाद नौकरी नहीं मिली। इसके बाद मामले की शिकायत पीसीए (पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी) में दी गई। जांच के बाद केस को आगे पुलिस विभाग भेजा गया, जांच के बाद मलोया थाना पुलिस ने कुलदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें