फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार लेडी को ऑटो चालक ने किया पीछा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वाला जी जा रहे दंपती को घेरकर ऑटो चालक ने निकाली गालियां, जड़ा थप्पड़
विज्ञापन

सबहेड
गलत साइड से ओवरटेक करने पर जताया था विरोध, किसान भवन से पीछा कर सेक्टर-38 गारबेज प्लांट पर घेरा

पीड़िता की शिकायत पर ऑटो चालक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ज्वाला जी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे कार सवार दंपती को ऑटो चालक ने गलत साइड से ओवरटेक कर जमकर गालियां निकालीं और किसान भवन से सेक्टर-38 गारबेज प्लांट तक पीछा कर दोबारा कार के आगे ऑटो खड़ी कर दी। दंपती ने जब विरोध किया तो ऑटो चालक ने महिला के पति को थप्पड़ जड़ दिया और फिर से गाली-गालौज करने लगा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने छानबीन के बाद आईपीसी की धारा 354डी, 336, 509,506 और 323 के तहत केस दर्ज कर सेक्टर-25 निवासी ऑटो चालक प्रदीप कुमार (25) को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 8 दिसंबर सुबह करीब 9.15 बजे की है। सेक्टर-30 निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह इंडिगो कार में सवार होकर पति और दो बच्चों के साथ ज्वाला जी मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थी। सभी लोग घर से सुबह करीब 9 बजे निकले। सेक्टर-33 स्थित किसान भवन के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार ऑटो (नंबर पीबी65 एच5117) चालक ने गलत साइड से ओवरटेक कर उनकी कार के आगे ऑटो खड़ी कर दी। उन्होंने जब विरोध किया तो ऑटो चालक गाली-गालौज पर उतारू हो गया। इसके बाद किसी तरह से लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद वह लोग आगे बढ़ गए। थोड़ी देर बाद देखा तो ऑटो चालक उनका पीछा करते नजर आया। जब वे लोग सेक्टर-38 स्थित गारबेेज प्लांट के पास पहुंचे तो अचानक ऑटो चालक ने कार के आगे जबरन गाड़ी लगा दी। विरोध करने तो उसने उनके पति को थप्पड़ जड़ मारपीट करना शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लौटने के बाद हुई कार्रवाई
मारपीट के दौरान आसपास के लोग जमा हो गए। किसी तरह से मामले को दोबारा शांत करवाया गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पीड़ित परिवार माथा टेककर वापस आने के बाद शिकायत दर्ज कराने को कहा। वहां से लौटने के बाद पीड़ित परिवार ने ऑटो नंबर पुलिस को बताया। दिनदहाड़े ऑटो द्वारा दंपती का पीछा करने पर पुलिस हरकत में आ गई और ऑटो नंबर को वेरिफाई कर आरोपी तक पहुंची। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें