फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में रानी एनपी का हुआ पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी एनपी सिंह का पीजीआई में हुआ पोस्टमार्टम
विज्ञापन

सिर पर हथौड़ा मार किया था लहूलुहान, 11 दिन बाद इलाज हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीजीआई में इलाज के दौरान रानी एनपी सिंह की मौत के बाद सोमवार को उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान उनके परिजन और अन्य लोग मौजूद थे। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। शनिवार रानी की मौत के बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी अनिल उर्फ नीटा के खिलाफ 302 धारा जोड़ ली थी।
विज्ञापन

सेक्टर-38 में 20 नवंबर की सुबह आरोपी अनिल उर्फ नीटा रानी एनपी सिंह के घर आया। उन दोनों में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों में विवाद इस कदर बढ़ गया कि आरोपी ने रानी के सिर पर हथौड़ा मारकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने गुप्त सूचना की आधार पर उसे अमृतसर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वारदात के 11 दिन बाद इलाज के दौरान रानी के दम तोड़ने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 जोड़ ली थी। फिलहाल आरोपी जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें