फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटौली हत्याकांड: आरोपी सुरेशपाल का बेटा मोहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खटौली हत्याकांड: आरोपी सुरेशपाल का बेटा मोहित गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच पुलिस ने छापामार नारायणगढ़ से किया काबू
सुधा मर्डर को लेकर सख्ती से पूछताछ जारी, आज करेंगे कोर्ट में पेश
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। राजबाला के बेेटे उपेंद्र की पत्नी सुधा की हत्या केस में आरोपी सुरेशपाल के बेटे मोहित को भी सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोहित को गुप्त सूचना के आधार पर छापामार कर अंबाला के नजदीक स्थित नारायणगढ़ में बस स्टैंड के पास से काबू किया गया है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। गौरतलब है कि क्राइम ब्रांच ने दो दिन पहले ही मोहित के पिता सुरेशपाल को भी सुधा की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसे रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोहित को सुरेशपाल की निशानदेही पर ही गिरफ्तार किया गया है। जबकि इस केस में इससे पहले राजबाला की बेटी लवली को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। मोहित, राजबाला, सुरेशपाल, लवली पर आरोप है कि इन्होंने एक सोची समझी योजना के तहत सुधा का मर्डर किया था। उसकी हत्या गला घोंटकर की गई थी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को पराली डालकर जला दिया था और अस्थियों को मारकंडा नदी में फेंक दिया था। मोहित की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की कई टीमें लगातार छापामारी कर रही थीं, लेकिन हाथ नहीं लग रहा था। इसकी गिरफ्तारी के साथ ही राजबाला समेत तीन मासूमों की हत्या और सुधा हत्याकांड के सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस ने उत्तर प्रदेश में बेची गई कार को बरामद करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें